[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वोट चोरी के विरोध में दिल्ली में गरजे युवा कांग्रेसी, झुंझुनूं से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे रामलीला मैदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वोट चोरी के विरोध में दिल्ली में गरजे युवा कांग्रेसी, झुंझुनूं से सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे रामलीला मैदान

जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट के नेतृत्व में युवाओं ने रैली में लिया हिस्सा, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में आंदोलन को दिया समर्थन

झुंझुनूं : दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित वोट चोरी के विरोध में रैली में झुंझुनूं जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से युवा कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। रैली में शामिल कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), कथित वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान उन्होंने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकित फोगाट ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम छूटना उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

फोगाट ने कहा कि दिल्ली में उठी आवाज को अब झुंझुनूं जिले के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं को आंदोलन से जोड़कर आमजन को मताधिकार के महत्व और एसआईआर से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं का युवा लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है। दिल्ली की रैली में युवाओं की भागीदारी इसी संकल्प का प्रतीक है।

इस अवसर पर लक्की सांवलोद, सतीश खानपुर, पंकज झाझड़िया, कशिश, सचिन फोगाट, साहिल, रोहित यादव, आशीष, निशांत और रजत सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22