रामनगर में हीरामल महाराज मंदिर का वार्षिकोत्सव:भजन कार्यक्रम और भंडारे में ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की
रामनगर में हीरामल महाराज मंदिर का वार्षिकोत्सव:भजन कार्यक्रम और भंडारे में ग्रामीणों ने लिया हिस्सा, पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रामनगर गांव की चौहानों की ढाणी स्थित बाबा हीरामल महाराज मंदिर में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर भजन कार्यक्रम और भंडारा हुआ। कार्यक्रम गुरुजी हेमराज चौहान के सानिध्य में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया गया। सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गुरुजी हेमराज चौहान, सेवापति भोलाराम भड़ाना और मामराज भड़ाना ने बताया कि वार्षिकोत्सव में सबसे पहले भगवान देवनारायण और कालश महाराज को भोग लगाया गया। इसके बाद भंडारा शुरू हुआ। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। ग्रामवासियों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं और श्रद्धालुओं की सेवा की।
भजन कार्यक्रम में नीमकाथाना के प्रहलाद महासी एंड पार्टी घाटीवाला के गायकों ने भगवान देवनारायण की महिमा और कथा पर भजन प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं ने भजन सुने और भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। वार्षिकोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण के लिए दान दिया। ग्रामीणों ने मंदिर के विकास और धार्मिक गतिविधियों में सहयोग किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2501507

