इस्लामपुर में अलका सैनी 773 वोटों से हुई विजय
समर्थकों ने विजय जुलूस निकालकर मनाई खुशी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : पंचायती राज आम चुनाव 2026 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को सरपंचों और पंच प्रत्याशियों के चुनाव संपन्न हुए। छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण हुआ। इस्लामपुर में कुल 70.79% मतदान हुआ। रात लगभग 1 बजे परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणाम को लेकर सौंथलिया स्कूल के सामने ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। रिटर्निंग अधिकारी कनखाराम मीणा ने बताया कि ग्राम पंचायत इस्लामपुर में सरपंच पद के लिए कुल 7 प्रत्याशी मैदान में रहे। अलका सैनी 763 वोटो से विजय रही। कविता देवी को 363, चंदा बानो को 480, जाहिदा बानो को 50, भगवती देवी को 432, मीनाक्षी को 41 और रशीदा बानो को 1776 वोट प्राप्त हुए। नोटा पर 28 वोट डाले गए और 182 वोट खारिज माने गए। शनिवार सुबह सौंथलिया स्कूल में उप सरपंच के लिए मतदान हुआ जिसमें प्रबीना बानो एक वोट से विजय हुई। विजय प्रत्याशी की ओर से शाम को कस्बे के मुख्य मार्गों से विजय जुलूस निकाला गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी और खुशी का इजहार किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494703


