चूरू में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी निकाली:एकता की दौड़ में युवाओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
चूरू में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी निकाली:एकता की दौड़ में युवाओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को चूरू में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला खेल स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ में स्कूली विद्यार्थियों, होमगार्ड जवानों, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों, पुलिसकर्मियों और विभिन्न संस्थाओं के युवाओं सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका और जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। दौड़ पंखा सर्किल होते हुए नेचर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।
रियासतों के एकीकरण से रखी मजबूत राष्ट्र की नींव
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता, दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व क्षमता से रियासतों का एकीकरण कर मजबूत राष्ट्र की नींव रखी। पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, समर्पण और देशहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती है दौड़
नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने वाला आयोजन है। सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
युवाओं में विकसित होती है राष्ट्रप्रेम की भावना
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और सामूहिक भागीदारी की भावना विकसित होती है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि, जिला खेल अधिकारी सीताराम प्रजापत, एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सज्जन सिंह सैनी, एईओ स्नेहलता, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, जयप्रकाश प्रजापत, बाबू पाटिल, ओम फगेड़िया और रामस्वरूप फगेड़िया मौजूद रहे। संचालन एपीसी प्रेम सिंह इन्दा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2494719


