खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे:दीपावली पर मंदिर कैंपस की साफ-सफाई के चलते बदला समय, देखें नया शेड्यूल
खाटूश्याम बाबा के दर्शन साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे:दीपावली पर मंदिर कैंपस की साफ-सफाई के चलते बदला समय, देखें नया शेड्यूल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्याम बाबा मंदिर में दीपावली पर साफ-सफाई के चलते साढ़े 19 घंटे पट बंद रहेंगे। 1 नवंबर को रात 10 बजे से 2 नवंबर की शाम साढ़े 5 बजे तक बाबा श्याम के दर्शन नहीं हो सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने भक्तों के लिए दर्शन का नया शेड्यूल जारी किया है।
श्रीश्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया- श्याम बाबा के खाटू मंदिर परिसर में साफ सफाई और दीपावली की प्रारंभिक सजावट की जाएगी। इस समय अवधि में भक्तों को बाबा श्याम के शीश के दर्शन नहीं होंगे।
श्री श्याम मंदिर के पट साढ़े 19 घंटे के लिए बंद रहेंगे। कमेटी ने भक्तों से अपील की है कि वे दर्शन के लिए निर्धारित समय का पालन करें ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। बाबा श्याम के दर्शन 2 नवंबर को शाम 5:30 बजे के बाद दोबारा शुरू हो जाएंगे।



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2494696


