निर्वाचन पर्यवेक्षक ने ईवीएम कमिश्निंग कार्यों का लिया जायजा
धोद ग्रामीण और पलसाना पंचायत समिति के मतदान के लिए एसके स्कूल में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण
सीकर : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने गुरुवार को एसके स्कूल में ईवीएम कमिश्निंग कार्यों का निरीक्षण किया। यहां धोद ग्रामीण और पलसाना पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान के लिए ईवीएम तैयार की जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान सहल ने कमिश्निंग केंद्रों पर ईवीएम की तैयारी, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मशीनों की कमिश्निंग, उनकी कार्यशीलता की जांच तथा आवश्यक प्रपत्रों और अभिलेखों के संधारण की जानकारी ली। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना के संबंध में भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निर्वाचन पर्यवेक्षक ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों से कमिश्निंग प्रक्रिया की प्रगति और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि ईवीएम कमिश्निंग का कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता एवं पूरी सावधानी के साथ किया जाए।
उन्होंने कमिश्निंग के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और सभी अभिलेखों का उचित संधारण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही, सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2490790


