[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में 198 किसानों को सरसों के बीज मिले:148 किसानों को मसूर के बीज और कृषि सामग्री भी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में 198 किसानों को सरसों के बीज मिले:148 किसानों को मसूर के बीज और कृषि सामग्री भी दी

जसरापुर में 198 किसानों को सरसों के बीज मिले:148 किसानों को मसूर के बीज और कृषि सामग्री भी दी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर ग्राम की सेवा सहकारी समिति लिमिटेड में गुरुवार को रबी की फसल की बुवाई के लिए किसानों को निशुल्क सरसों के बीज वितरित किए गए। समिति की ओर से कई गांवों के किसानों को सरकार द्वारा प्रमाणित उत्तम गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए गए।

कुल 198 किसानों को बीज मिले

समिति के व्यवस्थापक शीशराम सैनी और विक्रम सिंह ने बताया कि जसरापुर, देवता, तातीजा, ढाणी बाढ़ान, श्रीकृष्ण नगर, मानोता जाटान, बसंत विहार, खरखड़ा, रामनगर, नंगली सलेदीसिंह, बड़ाऊ, श्यामपुरा, ताल, रसूलपुर, चरण सिंह नगर, बहलवान नगर और शिवनगर के कुल 198 किसानों को सरसों के बीज वितरित किए गए।

रबी की फसल की बुवाई में जुटेंगे

योजना के तहत पांच बीघा भूमि में खेती करने वाले किसानों को दो किलो तथा 10 बीघा भूमि में खेती करने वाले किसानों को चार किलो सरसों के बीज दिए गए। निशुल्क बीज मिलने से किसानों को रबी की फसल की बुवाई के लिए सहायता मिली।

कृषि सामग्री भी वितरित

इसके साथ ही किसानों को दलहन की खेती और फसल की गुणवत्ता में सुधार के लिए कृषि सामग्री भी वितरित की गई। चारावास के 68 और चरण सिंह नगर के 80 किसानों को 60 किलो मसूर के बीज, 25 किलो जिंक, एक नग सोलर ट्रैप, 7.50 एमएल पीएसबी तथा 7.50 एमएल राइजो कल्चर उपलब्ध करवाए गए।

इस सामग्री के लिए किसानों से उनके हिस्से के रूप में 1386 रुपए वसूल किए गए। समिति के माध्यम से किसानों को बीज और कृषि उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाने का उद्देश्य रबी की फसल की बुवाई में सहायता प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक विजय सिंह, कृषि पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह, कैलाश, अजय सिंह, रामकुमार, रोहतास, दिलीप, भागीरथमल, श्योराम, जीवणी देवी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77