स्काउट-गाइड शिविर में बालिका सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी
डॉ. मंजू शर्मा ने किया ध्वजारोहण, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने विद्यार्थियों से किया संवाद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : डॉ. जाकिर हुसैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चूरू में आयोजित स्काउट-गाइड शिविर के तहत बालिका सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राजकीय लोहिया महाविद्यालय, चूरू की प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम ने विद्यार्थियों से संवाद कर बालिका सुरक्षा, सतर्कता, आत्मविश्वास, सुरक्षित व्यवहार और यातायात नियमों की जानकारी दी। टीम की प्रभारी मंजू एवं कृष्णा ने विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने, विपरीत परिस्थितियों में समझदारी से काम लेने और यातायात नियमों का जिम्मेदारी से पालन करने के लिए प्रेरित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
शिविर में लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी, बिसाऊ के स्काउट्स, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की गाइड्स और डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान के स्काउट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय संघ चूरू के सचिव ओमप्रकाश खींवासरिया ने अतिथियों का स्वागत किया तथा शिविर की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। मंच संचालन लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी, बिसाऊ के यूनिट लीडर जितेंद्र कुमार शर्मा ने किया।

इस अवसर पर डॉ. जाकिर हुसैन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष एवं एच.एन. नर्सिंग होम के निदेशक डॉ. मुमताज अली कुरैशी, सेवानिवृत्त प्राचार्य सलामुद्दीन खान, लक्ष्मीपत सिंघानिया एकेडमी के प्राचार्य दीपक पुरोहित, स्थानीय संघ चूरू के अध्यक्ष सुनील मेघवाल, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर (गाइड) सुनीता दादरवाल, राजकीय लोहिया महाविद्यालय के व्याख्याता सुमित डाबी, संस्थान के उपाध्यक्ष गन्नी मोहम्मद खान, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक शिवदान चारण, संस्थान के प्राचार्य आवेश कुरैशी, प्रधानाध्यापक अब्दुल रहमान, मो. शरीफ कुरैशी, असगर चौहान, अंजू नेहरा और रचना कोठारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सदर थाना चूरू से हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार, कांस्टेबल राकेश कुमार एवं अनिल कुमार तथा जलदाय विभाग से अयूब खान भी उपस्थित रहे। अंत में ओमप्रकाश खींवासरिया ने अतिथियों और पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ उनमें जिम्मेदार नागरिक बनने की समझ विकसित करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2489248

