[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में सहायक विकास अधिकारी के घर लाखों की चोरी:सूने मकान से 1.50 लाख कैश,20 लाख से ज्यादा के गहने चुराए; ड्यूटी पर गए थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में सहायक विकास अधिकारी के घर लाखों की चोरी:सूने मकान से 1.50 लाख कैश,20 लाख से ज्यादा के गहने चुराए; ड्यूटी पर गए थे

रींगस में सहायक विकास अधिकारी के घर लाखों की चोरी:सूने मकान से 1.50 लाख कैश,20 लाख से ज्यादा के गहने चुराए; ड्यूटी पर गए थे

रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र में खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए 1.50 लाख रुपए कैश और 20 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। मकान पंचायत समिति खंडेला में सहायक विकास अधिकारी अशोक मीणा का है। वारदात के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे।

चुनाव ड्यूटी पर गए थे सहायक विकास अधिकारी

जानकारी के अनुसार, अशोक मीणा चुनाव ड्यूटी के लिए कोटड़ी लुहारवास गए हुए थे। उनकी पत्नी खेत में ग्वार की फसल निकलवाने गई थीं, जबकि बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं। ऐसे में मकान सूना था। शाम को ड्यूटी से लौटने पर मीणा ने घर के किवाड़ खुले देखे। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सों की जांच की तो उनमें रखे 1.50 लाख रुपए कैश, सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र और करीब आधा किलो चांदी सहित 20 लाख रुपए से अधिक कीमत के आभूषण गायब मिले।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मंगलवार को एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का पता लगाने में जुटी है।

अशोक मीणा ने बताया कि उनकी पत्नी के घर लौटने के बाद ही चोरी हुए सामान की पूरी जानकारी मिल सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77