लोहिया महाविद्यालय में ध्यान से मानसिक एकाग्रता और आत्मअनुशासन का संदेश
‘बाल मित्र’ परियोजना के तहत हुआ सेमिनार, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए ध्यान के लाभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर और विपश्यना समिति के मध्य हुए समझौते के तहत ‘बाल मित्र’ परियोजना के माध्यम से ध्यान पर सेमिनार आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक स्थिरता, एकाग्रता, आत्मअनुशासन और जीवन कौशल को बढ़ावा देना रहा।
विपश्यना केंद्र धम्मथली, जयपुर के क्षेत्रीय शिक्षक एवं मुख्य वक्ता अनिल मेहता ने ध्यान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन केवल 10 मिनट ध्यान करने से विद्यार्थियों को अपनी मानसिक स्थिति को समझने, एकाग्रता बढ़ाने और भावनात्मक संतुलन विकसित करने में मदद मिल सकती है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर डीके चारण ने कहा कि ध्यान और चिंतन की शक्ति व्यक्ति के जीवन को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने गौतम बुद्ध, कबीर, रहीम और रैदास जैसे महापुरुषों का उल्लेख करते हुए कहा कि आत्मचिंतन और अनुभव से व्यक्ति अपने व्यक्तित्व को निखार सकता है।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मंजू शर्मा ने विद्यार्थियों को ध्यान के महत्व को समझकर इसे जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनाएं दीं। प्रोफेसर डॉ. शालिनी हेमकार और डॉ. प्रशांत शर्मा ने भी ध्यान से होने वाले सकारात्मक बदलावों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित ध्यान के माध्यम से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
डॉ. शमशाद अली ने कहा कि ध्यान एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी एवं सहायक आचार्य राजबाला महला ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में धम्म पुब्बज ध्यान केंद्र, चूरू के ट्रस्टी सुभाष नेहरा उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. संजू झाझड़िया, डॉ. रूपाली सैनी, डॉ. विभा पारीक, डॉ. अभिषेक जिनागल, डॉ. सुरेश कुमार जिनागल, डॉ. उर्मिला फगेड़िया, सहायक आचार्य विशाल सारस्वत, मनोज कुमार कुलदीप और आई-स्टार्ट की ओर से विनोद कुमारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2485974

