सादुलपुर में हांसियावास डैम का विरोध:गोचर भूमि पर बांध बनाने की योजना का विरोध, सिंचाई और एमएसपी जैसी मांगे उठाईं
सादुलपुर में हांसियावास डैम का विरोध:गोचर भूमि पर बांध बनाने की योजना का विरोध, सिंचाई और एमएसपी जैसी मांगे उठाईं
सादुलपुर : सादुलपुर में हांसियावास डैम निर्माण के विरोध में किसानों का धरना 70वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। धरनास्थल पर किसान ‘जमीन हमारी, मर्जी तुम्हारी’ और ‘किसान एकता जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाकर विरोध जता रहे हैं।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसान कर्ज के बोझ में दब रहे हैं और उनकी जमीन छीनने की कोशिश की जा रही है। किसानों ने गोचर भूमि पर डैम बनाने की योजना का विरोध करते हुए कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
पाइपलाइन से सिंचाई और एमएसपी की मांग
धरने पर बैठे किसानों ने पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि उनकी मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने को पूर्व सरपंच राजेश कुमार बुरा और सत्यवीर गिवालिसर ने समर्थन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्ग, युवा और महिलाएं मौजूद रहे। राजेश कुमार बुरा, सत्यवीर पूनिया, लोकराम, करपा राम पूनिया और हरपाल ने भी किसानों को संबोधित किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2485949

