[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षकों ने पंचायत चुनाव प्रशिक्षण में भोजन का बहिष्कार किया:विभिन्न मांगों को लेकर जताया विरोध, डीए और बोनस की घोषणा नहीं होने से नाराजगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

शिक्षकों ने पंचायत चुनाव प्रशिक्षण में भोजन का बहिष्कार किया:विभिन्न मांगों को लेकर जताया विरोध, डीए और बोनस की घोषणा नहीं होने से नाराजगी

शिक्षकों ने पंचायत चुनाव प्रशिक्षण में भोजन का बहिष्कार किया:विभिन्न मांगों को लेकर जताया विरोध, डीए और बोनस की घोषणा नहीं होने से नाराजगी

सरदारशहर : सरदारशहर में अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शिक्षकों ने पंचायत चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोजन का बहिष्कार किया। यह विरोध विभिन्न मांगों को लेकर जताया गया। राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रणवीर सहारण ने बताया कि सरकार ने पीएल सरेंडर और सेवानिवृत्ति के आर्थिक लाभों का भुगतान समय पर नहीं किया है। इससे शिक्षकों को आर्थिक परेशानी हो रही है।

सरकार से जल्द फैसला लेने की अपील

जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों गौरीशंकर बाना, मूलचंद भाटिया, अमरचंद सांडेला और भंवरलाल सारण ने बताया कि सरकार ने अभी तक डीए और दीपावली बोनस की घोषणा भी नहीं की है। शिक्षकों ने मध्यावकाश के दौरान भोजन का बहिष्कार कर सरकार से मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सांकेतिक विरोध है, समाधान न होने पर आगे चरणबद्ध आंदोलन होगा।

ये रहे मौजूद

इस विरोध में रामलाल मूंड, देवीदत जोशी, रमेश सारण, ईमीलाल तेतरवाल, दयानंद गिरी, सत्यनारायण पुरोहित, मुखराम सिद्ध, जगदीश नाई, मोहम्मद अनीश, झाबरमल, गजानंद दहिया, मामराज चाहर, सहीराम फूलफकर, अनिल शर्मा, कृष्ण सारण, संतोष सारण, बलराम सारण, रतनलाल, सुरेश खीचड़ और शिवराज चारण समेत सैकड़ों शिक्षक शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77