राजगढ़ में 6.01 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:’ऑपरेशन नशा मुक्त भारत’ के तहत की कार्रवाई, सप्लायर से पूछताछ जारी
राजगढ़ में 6.01 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:'ऑपरेशन नशा मुक्त भारत' के तहत की कार्रवाई, सप्लायर से पूछताछ जारी
सादुलपुर : चूरू जिले के सादुलपुर में राजगढ़ पुलिस ने ‘ऑपरेशन नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने 6.01 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ मुबारिक (20) नाम के युवक को गिरफ्तार किया। एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देश पर 26 अक्टूबर को उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने मुखबिर की सूचना पर मुबारिक को राजगढ़ के वार्ड नंबर 7 से पकड़ा। उसके पास से हेरोइन बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हमीरवास थानाधिकारी जांच कर रहे हैं। पुलिस सप्लायर व खरीददारों के नेटवर्क से पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सत्यप्रकाश, कांस्टेबल दयाराम और अजय कुमार शामिल थे। दयाराम और कर्मपाल की खास भूमिका रही। चूरू पुलिस ने लोगों से ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है, पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2486114

