पंचायतीराज चुनाव के लिए डॉ. गौरव चतुर्वेदी पर्यवेक्षक नियुक्त
चुनाव संबंधी शिकायत सर्किट हाउस के कमरा नंबर 101 में या निर्धारित दूरभाष नंबर पर करवा सकेंगे दर्ज
झुंझुनूं : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने झुंझुनूं जिले में पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि आयोग ने राजस्थान राज्य बीज निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. गौरव चतुर्वेदी को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक चुनाव प्रक्रिया पर निगरानी रखने के साथ निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
उन्होंने बताया कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत पर्यवेक्षक के समक्ष दर्ज करवाई जा सकती है। पर्यवेक्षक सर्किट हाउस के कमरा नंबर 101 में ठहरे हुए हैं। इसके अलावा आयोग की ओर से निर्धारित दूरभाष नंबर 01592-294753 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। नियुक्त पर्यवेक्षक के लिए उद्यानिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. विजयपाल कस्वा को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2485919

