[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तातीजा में पंचायती राज चुनाव के लिए पुलिस की बैठक:शांतिपूर्ण मतदान के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तातीजा में पंचायती राज चुनाव के लिए पुलिस की बैठक:शांतिपूर्ण मतदान के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

तातीजा में पंचायती राज चुनाव के लिए पुलिस की बैठक:शांतिपूर्ण मतदान के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

खेतड़ी : आगामी पंचायती राज चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस थाना खेतड़ीनगर की ओर से ग्राम पंचायत भवन तातीजा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों, सीएलजी सदस्यों, यूथ सीएलजी सदस्यों एवं ग्राम सुरक्षा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने में आमजन की भूमिका पर जोर दिया।

बैठक में खेतड़ी वृताधिकारी राजेंद्र कुमार बुरड़क (आरपीएस) एवं खेतड़ीनगर थानाधिकारी राकेश कुमार यादव ने ग्रामीणों को चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तैयारियों से अवगत कराया। अधिकारियों ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ आमजन का सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से मतदान के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहने की अपील की।

गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, मतदाताओं को प्रलोभन देने या शांतिभंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह या विवाद पर ध्यान न दें और चुनावी माहौल में आपसी सद्भाव बनाए रखें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।

साइबर सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों पर भी किया जागरूक

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, नशे से संबंधित अपराधों तथा नए आपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता बताते हुए आमजन को जागरूक रहने और अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

ग्रामीणों ने लिया सहयोग का भरोसा

बैठक में सुभाष कसाना, मुकेश कसाना, बलराम गुर्जर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने विश्वास जताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आगामी पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77