[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ की पीएमश्री राजकीय बालिका विद्यालय में बांटे गए टी-शर्ट-लोअर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ की पीएमश्री राजकीय बालिका विद्यालय में बांटे गए टी-शर्ट-लोअर

दीपावली के उपहार से खिले बेटियों के चेहरे

​सूरजगढ़ : श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च मा. विद्यालय में मंगलवार को छात्राओं के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे, जब उन्हें नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में टी-शर्ट और लोअर का उपहार मिला। अशोक सिंहल वैदिक संस्थान के न्यासी व भामाशाह महेश भागचंदका के सौजन्य से विद्यालय की नर्सरी से कक्षा 12 तक की समस्त बालिकाओं को यह दीपावली उपहार स्वरूप भेंट किया गया।

​विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल थे, जबकि अध्यक्षता संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यवसायी विनोद खेतान और भामाशाह महेश भागचंदका के स्थानीय प्रतिनिधि बिशन सिंह पयाल उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि अशोक सिंहल वैदिक संस्थान के नेतृत्व में देश भर में वेदों की शिक्षा, प्रचार-प्रसार और जरूरतमंद बच्चों के उत्थान के लिए विभिन्न सेवा कार्य संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, उक्त बालिका विद्यालय में पिछले 22 वर्षों से निरंतर हर वर्ष भामाशाह महेश भागचंदका द्वारा बेटियों के शैक्षिक और सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न शिक्षण व उपयोगी सामग्रियां प्रदान की जाती रही हैं।

​संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने बताया कि शिक्षक डॉ. अनिल कुमार शर्मा ‘अनमोल’ के विशेष आग्रह पर संस्थान द्वारा यह उपहार बालिकाओं के लिए भिजवाया गया है, जिससे छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। ​इस अवसर पर विद्यालय परिवार से वाइस प्रिंसिपल सुदर्शन शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा ‘अनमोल’, लक्ष्मण राम धायल, मनोज कुमारी, प्रतिज्ञा शर्मा, कविता कटारिया, सुनीता शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। ​कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने भामाशाह महेश भागचंदका, संस्थान के प्रबंधक मनोज तिवारी तथा अशोक सिंहल वैदिक संस्थान के समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसे बालिकाओं के लिए एक अनमोल दीपावली सौगात बताया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77