[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्वाचन पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल पहुंचे सीकर, आमजन दर्ज करा सकते हैं शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

निर्वाचन पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल पहुंचे सीकर, आमजन दर्ज करा सकते हैं शिकायत

निर्वाचन पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल पहुंचे सीकर, आमजन दर्ज करा सकते हैं शिकायत

सीकर : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान की ओर से सीकर जिले में नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल सीकर पहुंच गए हैं। प्रभारी अधिकारी एवं पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ की अधिकारी श्वेता यादव ने बताया कि निर्वाचन पर्यवेक्षक का ठहराव जयपुर रोड स्थित सर्किट हाउस के कमरा नंबर 02 में है।

उन्होंने बताया कि पंचायती राज चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत आमजन निर्वाचन पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए ई-मेल observercell.sikar@gmail.com पर शिकायत भेजी जा सकती है।

इसके अलावा आमजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर के प्रशासनिक भवन में कक्ष संख्या 203 में संचालित पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77