बबाई के सेड वाले बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा:भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर, खीर का भोग लगाकर बांटा प्रसाद
बबाई के सेड वाले बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा:भजन-कीर्तन से गूंजा मंदिर परिसर, खीर का भोग लगाकर बांटा प्रसाद
बबाई : बबाई कस्बे के सेड वाले बालाजी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर मंदिर में भजन-कीर्तन हुए। मोहित सांवतिया ने भजनों से बालाजी को प्रसन्न किया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। महोत्सव के दौरान इन्द्र चंद्र तिवाड़ी ने बालाजी महाराज को खीर का भोग लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं में खीर का प्रसाद बांटा गया। भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर नंदलाल शास्त्री, सत्यनारायण बंसल, संदीप तिवाड़ी, जितेंद्र मिश्रा, मोहित सांवतिया और जितेंद्र स्वामी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483193
