कलेक्टर-एसपी ने सिंघाना-बुहाना में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण:पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों-सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, हरियाणा सीमा के चेक पोस्ट देखे
कलेक्टर-एसपी ने सिंघाना-बुहाना में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण:पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों-सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, हरियाणा सीमा के चेक पोस्ट देखे
सिंघाना : सिंघाना क्षेत्र में दूसरे चरण के पंचायती राज आम चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर और एसपी ने देर शाम मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बुहाना और सिंघाना पंचायत समिति के संवेदनशील केंद्रों और हरियाणा सीमा के चेक पोस्टों पर व्यवस्थाएं देखीं। अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
सीमावर्ती गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बुहाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों ढाणी भालोठ और सोहली के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सिंघाना पंचायत समिति के रायपुर अहीरान, डूमोली कलां, डूमोली खुर्द, मुरादपुर और गाडाखेड़ा के मतदान केंद्र देखे। उन्होंने संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं और चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी जुटाई।
अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
हरियाणा सीमा के चेक पोस्टों पर निगरानी के निर्देश
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों के साथ हरियाणा सीमा पर स्थित चेक पोस्टों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने के संबंध में भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर बोले- प्रशासन का दायित्व है भयमुक्त मतदान
कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि आगामी पंचायती राज आम चुनाव के दौरान संबंधित कार्मिकों को सतर्कता बरतनी होगी। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में कराने के लिए जरूरी तैयारियां कर रहे हैं। इस मौके पर बुहाना एसडीएम शकुंतला, बुहाना डीएसपी मंजू चौहान, डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा, एएसआई शशिकांत शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483193
