अंतिम संस्कार की चिंगारी से चारागाह भूमि में लगी आग:सिंघाना के मोई सद्दा में कई पौधे जलकर राख, ग्रामीणों ने बुझाई
अंतिम संस्कार की चिंगारी से चारागाह भूमि में लगी आग:सिंघाना के मोई सद्दा में कई पौधे जलकर राख, ग्रामीणों ने बुझाई
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति क्षेत्र के मोई सद्दा गांव में चारागाह विकास एवं संरक्षण कार्यों के तहत विकसित भूमि पर आग लग गई। श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के बाद हवा के कारण निकली चिंगारी सूखी घास तक पहुंच गई, जिससे आग फैल गई। आग की चपेट में आने से चारागाह क्षेत्र में लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा है।
ग्राम विकास अधिकारी चेतराम मीणा ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु के बाद चारागाह भूमि पर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था। इसके बाद ग्रामीण अपने-अपने घर चले गए। कुछ समय बाद हवा चलने से चिंगारी पास की सूखी घास में फैल गई और आग तेजी से चारागाह क्षेत्र में फैलने लगी।
इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आग देखकर ग्राम विकास अधिकारी को सूचना दी। सूचना मिलने पर वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। आग फैलने की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक चारागाह क्षेत्र में लगे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच चुका था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2483128


