[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ाऊ में संतों की पुण्यतिथि पर 22वां जागरण और भंडारा:भजनों से भक्तिमय हुआ आश्रम, देवी-देवताओं की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़ाऊ में संतों की पुण्यतिथि पर 22वां जागरण और भंडारा:भजनों से भक्तिमय हुआ आश्रम, देवी-देवताओं की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

बड़ाऊ में संतों की पुण्यतिथि पर 22वां जागरण और भंडारा:भजनों से भक्तिमय हुआ आश्रम, देवी-देवताओं की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

खेतड़ी : खेतड़ी उपखड़ के बड़ाऊ गांव के रावतावाला जोहड़ स्थित प्रभुदास महाराज आश्रम में रविवार को संत बद्रीदास महाराज के सानिध्य में प्रभुदास महाराज के शिष्य मखनदास महाराज एवं सुदामादास महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 22वां विशाल जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ाऊ,नगली सलेदीसिंह एवं रसूलपुर के ग्रामीणों ने सहयोग किया।

प्रभुदास आश्रम सेवा समिति के सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि रविवार सुबह हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान सूर्यप्रकाश शर्मा,ओमप्रकाश अग्रवाल, रामसिंह शेखावत,पन्नालाल कुमावत,जगदीश सिंह शेखावत,श्यामसुंदर कुमावत एवं विशाल महाराज ने पंडित बद्रीप्रसाद दास के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुतियां दीं।

पूर्णाहुति एवं महाआरती के बाद प्रयागराज, अयोध्या,भीलवाड़ा, त्रिवेणी धाम,नवलगढ़, सिंघाना एवं जसरापुर से पधारे संतों एवं महंतों का पूजन किया गया। संतों को प्रसादी ग्रहण करवाने एवं दक्षिणा देकर विदा करने के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ।

भंडारे में बड़ाऊ, नगली सलेदीसिंह,रसूलपुर एवं आसपास के गांवों से आए हजारों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया।इससे पूर्व शनिवार रात्रि को आश्रम परिसर में 22वें विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में प्रहलाद सिंह राठौड़ एवं पार्टी के कलाकारों ने प्रभुदास महाराज की कथा सुनाई। कलाकारों ने ‘देना है तो दे दे सांवरे’ सहित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों से आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर रात तक जागरण में शामिल रहे।

जागरण में वृंदावन के कुलदीप एवं अंशु ने देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकियों में बालाजी,राधा-कृष्ण,कृष्ण-सुदामा, शंकर-पार्वती एवं मां काली के स्वरूपों का मंचन किया गया।कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा एवं सजीव अभिनय के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों को प्रस्तुत किया। राधा-कृष्ण की झांकी में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

मां काली और बालाजी की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन किए और भजनों के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया। इस अवसर पर प्रमोद चैतन्य महाराज, पंडित रामशरणदास, फतेह सिंह शेखावत, रघुवीर सिंह, श्यामसुंदर अग्रवाल, नरेश केजरीवाल, गिरवर सिंह, रोहिताश जोशी, सुमेर सिंह, महेंद्र शर्मा, माल सिंह शेखावत, नबील खान, आशीष शर्मा, बंटी शर्मा, विजय सिंह, एडवोकेट महिपाल सिंह, शंभू सिंह, विक्रम सिंह एवं नंदू सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin