घांघू के मनीष कुमार पदोन्नत होकर बने जनसंपर्क अधिकारी
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जारी किए पदोन्नति आदेश, परिवार और गांव में खुशी का माहौल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिले के घांघू गांव निवासी मनीष कुमार पदोन्नत होकर जनसंपर्क अधिकारी बन गए हैं। राजस्थान सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से वर्ष 2026-27 की नियमित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) के तहत जारी आदेशों में उन्हें जनसंपर्क अधिकारी पद पर पदोन्नति दी गई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अधिकारियों, कर्मचारियों, जनसंपर्ककर्मियों और मीडियाकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मनीष कुमार ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता सुशीला देवी और पिता अशोक मेघवाल के संघर्ष, डीडीपीआर कुमार अजय के मार्गदर्शन तथा परिवार, सहकर्मियों और शुभचिंतकों के सहयोग को दिया। उन्होंने अपने स्वर्गीय चाचा सुभाष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और सफलता की राह दिखाई। मनीष ने पदोन्नति पर मिले स्नेह, विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
27 सितंबर 2022 को सहायक जनसंपर्क अधिकारी पद पर किया था कार्यग्रहण
मनीष कुमार वर्तमान में चूरू जिले में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 27 सितंबर 2022 को सहायक जनसंपर्क अधिकारी पद पर राजकीय सेवा में कार्यग्रहण किया था। जनसंपर्क क्षेत्र में अपने अनुभव और विभागीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान उन्होंने कार्य किया। जनसंपर्क अधिकारी पद पर उनकी पदोन्नति को उनके सेवाकाल का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।
परिजनों और ग्रामीणों ने जताई खुशी
मनीष कुमार की पदोन्नति पर उनके चाचा शीशराम मेघवाल, चाचा राजकुमार मेघवाल, चाची बेबी देवी, माया देवी, शारदा देवी, विकास कुमार, कपिल, हरीश कुमार, धर्मेन्द्र, लोकेश, रौनक, सत्यम, पूर्व सरपंच विमला देवी, उपविधि परामर्शी धर्मपाल शर्मा, जीएसएस के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी, आकाश सैनी, संजय दर्जी, बीरबल नोखवाल, फरियाद खान और मुबारिक खान सहित ग्रामीणों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, सहकर्मियों और मीडियाकर्मियों ने भी मनीष कुमार को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475474


