बिसाऊ नगरपालिका की साधारण सभा 26 अक्टूबर को, विकास और जनसुविधाओं से जुड़े 7 मुद्दों पर होगी चर्चा
स्वच्छता, पाइपलाइन, नाला मरम्मत, पालतू पशुओं की दरें और मोबाइल टेम्पलेट के किराये सहित कई प्रस्ताव बैठक में रखे जाएंगे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगरपालिका मंडल बिसाऊ की साधारण सभा की बैठक सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे अम्बेडकर भवन में आयोजित होगी। नगरपालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शहर के विकास, साफ-सफाई, रोशनी और जनसुविधाओं से जुड़े सात प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।
नगरपालिका की ओर से जारी बैठक सूचना के अनुसार, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत आवास एवं शहरी विकास निगम (हुडको) से ऋण स्वीकृति के संबंध में विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा अमृत 2.0 योजना के तहत कस्बे के विभिन्न स्थानों पर पाइपलाइन बिछाने के लिए जलदाय विभाग को सड़क काटने की अनुमति देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।
नाला मरम्मत और फेरोकवर लगाने का प्रस्ताव
जांगिड़ भवन से जोधपुर मिष्ठान भंडार तक नाले की मरम्मत और उस पर फेरोकवर लगाने के कार्य की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने पर विचार किया जाएगा। इस प्रस्ताव पर बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।
पालतू पशुओं और फिल्म शूटिंग की दरें होंगी तय
बैठक में निजी पालतू पशुओं को उठाने के लिए शुल्क निर्धारित करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में फिल्म और वीडियो शूटिंग की अनुमति देने के लिए दरें तय करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
मोबाइल टेम्पलेट के किराये पर भी चर्चा
आमजन और विभिन्न संस्थाओं की ओर से निजी उपयोग के लिए मोबाइल टेम्पलेट की मांग किए जाने पर उसके प्रतिदिन के किराये का निर्धारण करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही कस्बे की साफ-सफाई व्यवस्था और रोशनी से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
नगरपालिका प्रशासन ने सभी पार्षदों और संबंधित अधिकारियों से बैठक में समय पर उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में होने वाले निर्णयों से शहर की बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों की आगामी दिशा तय होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475567


