पीएम श्री विद्यालय में विज्ञान ओलंपियाड की तैयारी को बढ़ावा, 15 विद्यार्थियों को मिलीं निशुल्क पुस्तकें
विज्ञान एवं गणित मंडल के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मिलेगा अवसर, जल्द होगी ऑनलाइन ओलंपियाड परीक्षा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, गणितीय प्रतिभा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय में विज्ञान ओलंपियाड की तैयारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। विज्ञान ओलंपियाड महासंघ की ओर से विद्यालय के विज्ञान एवं गणित मंडल के 15 विद्यार्थियों को तैयारी के लिए तीन-तीन पुस्तकें निशुल्क वितरित की गईं।
इस पहल से विद्यार्थियों को ओलंपियाड की बेहतर तैयारी करने और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा। आगामी दिनों में विद्यार्थियों की ऑनलाइन ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद परमेश्वर लाल प्रजापत, भागीरथ धौलपुरिया, भागीरथ मीणा, उप प्राचार्य कंचन शेखावत, प्रधानाचार्य सुनील सुरा सहित विद्यालय स्टाफ और ओलंपियाड में भाग लेने वाले विद्यार्थी मौजूद रहे।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह योजना केवल पीएम श्री विद्यालयों के लिए संचालित की जा रही है। निशुल्क पुस्तकों के वितरण से विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित विषयों की तैयारी में मदद मिलेगी। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475565


