चरणसिंह नगर में जीण माता मंदिर में जागरण और भंडारा:भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
चरणसिंह नगर में जीण माता मंदिर में जागरण और भंडारा:भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नंगली सलेदी सिंह के राजस्व गांव चरणसिंह नगर स्थित नवनिर्मित जीण माता मंदिर में शुक्रवार को जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पुजारी प्रहलाद शर्मा के सानिध्य में ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर जीण माता के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने माता के दर्शन कर धोक लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
ज्योत प्रज्वलित कर किया जागरण का शुभारंभ
कार्यक्रम संयोजक करण सिंह बड़सरा और खेताराम खांखिल ने बताया कि मंदिर में जीण माता की ज्योत प्रज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती के साथ भजन-जागरण शुरू हुआ। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जीण माता की महिमा पर आधारित भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालु, भंडारे में पाया प्रसाद
जागरण और भंडारे में लोयल, मानोता जाटान, बड़ाऊ, रसूलपुर, नंगली सलेदी सिंह, चारावास, भिटेरा, कृष्णनगर, भाटीवाड़, चनाना, जसरापुर और शिवनगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। माता रानी को भोग लगाने के बाद विशाल भंडारा हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर खीर, बूंदी और लड्डू का प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में ग्रामीणों ने निभाई भागीदारी
इस अवसर पर करण सिंह बड़सरा, खेताराम खांखिल, विजेंद्र सुरा, पोकरमल खांखिल, अमर सिंह, महेंद्र सिंह, कैप्टन रणवीर सिंह, कैप्टन होशियार सिंह, फूलचंद खांखिल, प्रमोद खांखिल, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, प्रशासक संदीप सिंह शेखावत, भागीरथ सुरा, प्रहलाद खांखिल, सुभाष चंद्र खांखिल, किशनलाल जांगिड़, नरेंद्र सिंह शेखावत, फूलचंद कड़वासरा, गुलाराम कड़वासरा, रामस्वरूप ठचोली, महिपाल खांखिल, विजय सिंह, सतवीर खांखिल, राजबाला चाहर, मंजू कुमारी, अनिता देवी, कौशल्या देवी और किरण देवी सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475110


