[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फर्जी QR कोड और लिंक से WhatsApp हैक:पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इलाज और इमरजेंसी के नाम पर रिश्तेदारों से ठगे पैसे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फर्जी QR कोड और लिंक से WhatsApp हैक:पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इलाज और इमरजेंसी के नाम पर रिश्तेदारों से ठगे पैसे

फर्जी QR कोड और लिंक से WhatsApp हैक:पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इलाज और इमरजेंसी के नाम पर रिश्तेदारों से ठगे पैसे

झुंझुनूं : साइबर ठग अब फर्जी QR कोड, लिंक और कस्टमर केयर बनकर लोगों के WhatsApp अकाउंट तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। अकाउंट पर कब्जा करने के बाद ठग कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल लोगों को एक्सीडेंट, इलाज या इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे मांगते हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

QR कोड स्कैन करते ही अकाउंट पर हो सकता है कब्जा

साइबर अपराधी कस्टमर सपोर्ट, लॉटरी या आकर्षक ऑफर के नाम पर लोगों को फर्जी QR कोड या लिंक भेजते हैं। इनके जरिए यूजर को गुमराह कर WhatsApp अकाउंट को किसी अनजान डिवाइस से लिंक करने की कोशिश की जाती है।

ठग खुद को WhatsApp सपोर्ट टीम का प्रतिनिधि बताकर भी कॉल कर सकते हैं। इस दौरान वे वेरिफिकेशन कोड, OTP या Two-Step Verification PIN मांगते हैं। संदिग्ध ऐप्स के जरिए फोन के नोटिफिकेशन, SMS और एक्सेसिबिलिटी परमिशन का गलत इस्तेमाल कर गोपनीय जानकारी चुराने की कोशिश भी की जा सकती है।

इन संकेतों से पहचानें कि अकाउंट खतरे में है

  • अचानक लॉगआउट होना: फोन में चल रहा WhatsApp अचानक बंद हो जाए या अकाउंट से लॉगआउट हो जाए।
  • बिना मांगे OTP आना: फोन पर WhatsApp का वेरिफिकेशन कोड या OTP आने लगे, जबकि आपने लॉगिन की कोशिश नहीं की हो।
  • अनजान लिंक्ड डिवाइस: WhatsApp की सेटिंग्स में Linked Devices के तहत कोई ऐसा डिवाइस दिखाई दे, जिसे आपने लिंक नहीं किया है।
  • आपके नंबर से पैसों की मांग: दोस्तों और परिचितों को आपके नंबर से मदद, लोन या इमरजेंसी के नाम पर पैसे मांगने वाले मैसेज जाने लगें।

पुलिस की गाइडलाइन: ऐसे रखें WhatsApp अकाउंट सुरक्षित

  • अनजान QR कोड स्कैन न करें: किसी अनजान व्यक्ति, वेबसाइट या मैसेज से मिले QR कोड को बिना जांचे स्कैन न करें।
  • Two-Step Verification चालू रखें: WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर Two-Step Verification ऑन करें। मजबूत PIN सेट करें और रिकवरी ईमेल भी जोड़ें।
  • OTP और PIN साझा न करें: WhatsApp का OTP, रजिस्ट्रेशन कोड या 6 अंकों का PIN किसी के साथ साझा न करें। खुद को कस्टमर केयर बताने वाले व्यक्ति को भी ये जानकारी न दें।
  • Linked Devices की जांच करें: समय-समय पर इस विकल्प को चेक करें। कोई अनजान डिवाइस दिखने पर उसे तुरंत लॉगआउट करें।
  • संदिग्ध ऐप्स से बचें: अनजान स्रोत से ऐप डाउनलोड न करें और बिना जरूरत किसी ऐप को SMS, नोटिफिकेशन या एक्सेसिबिलिटी की परमिशन न दें।

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें कॉल

अगर आपका या आपके किसी परिचित का साइबर ठगी में पैसा चला जाता है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर नजदीकी पुलिस थाने या साइबर पुलिस स्टेशन में भी सूचना दें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin