[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 38 किलो खराब मिठाइयां नष्ट करवाईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 38 किलो खराब मिठाइयां नष्ट करवाईं

राजभोग, मावा और लड्डू की गुणवत्ता खराब मिलने पर उठाया कदम, दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी; जांच के लिए नमूने लिए

गुढ़ागौड़जी : दीपावली के त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ‘शुद्ध आहार-मिलावट पर वार’ अभियान के तहत की गई कार्रवाई में टीम ने 38 किलो संदिग्ध और खराब मिठाइयां मौके पर ही नष्ट करवाईं। साथ ही, खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई और साफ-सफाई में कमियां मिलने पर संबंधित दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के आदेश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. विकास शर्मा और के.के. फुलवा की टीम ने प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और मिठाइयों के रखरखाव की जांच की गई।

राजभोग, मावा और लड्डू नष्ट करवाए

निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता खराब पाए जाने पर टीम ने 20 किलो राजभोग, 10 किलो मावा और 8 किलो लड्डू सहित कुल 38 किलो मिठाइयां मौके पर नष्ट करवाईं। विभाग का उद्देश्य त्योहारी सीजन में लोगों को दूषित और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री से बचाना है।

नमूने लिए, दुकानदारों को सुधार नोटिस

खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका के चलते टीम ने मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्री के विधिक नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में कमियां मिलने पर संबंधित दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।

खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की अपील

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि पैक किए गए खाद्य पदार्थ खरीदते समय निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि और पोषण संबंधी जानकारी जरूर जांचें। खुली मिठाइयां खरीदते समय भी उनकी गुणवत्ता, रंग, रखरखाव और स्वच्छता पर ध्यान दें।विभाग ने दुकानदारों और रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, त्योहारी सीजन में निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin