रतननगर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू, चूरू ने रामगढ़ को एक अंक से हराया
रतननगर में वॉलीबॉल टूर्नामेंट शुरू, चूरू ने रामगढ़ को एक अंक से हराया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
रतननगर : रतननगर में बुधवार रात रात्रिकालीन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ युवा कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी सदस्य तनवीर खान ने किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला चूरू और रामगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में चूरू की टीम ने एक अंक से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी।
शुभारंभ समारोह में अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि तनवीर खान ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उनका उत्साह बढ़ाया। पहला मुकाबला देखने के लिए खेल प्रेमियों की भीड़ जुटी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर दर्शकों में उत्साह नजर आया।

खेलों से जुड़ें युवा, नशे से रहें दूर
समारोह में तनवीर खान ने कहा कि युवाओं को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताएं स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देती हैं।
इनकी रही मौजूदगी
कार्यक्रम में नासिर खान एडवोकेट, आसिफ सामदखानी, पीयूष शर्मा, शाहरुख खान, शहजाद खान, रोनक शर्मा, प्यारेलाल, मुस्ताक मारवाड़ी पूर्व पार्षद, अब्बास सोलंकी, शरीफ बडगूजर, आरिफ तंवर, गुलाम नबी तंवर, दाऊद सोलंकी, गुलाम नबी खोखर, कासम थीम, साबिर कुरेशी और असलम रामगढ़िया मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमर सैयद बिसाऊ वाले ने किया। टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2472396


