[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीतसर के सिकंदर अब विधानसभा में देंगे उद्बोधन, जिले में रहे प्रथम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

सीतसर के सिकंदर अब विधानसभा में देंगे उद्बोधन, जिले में रहे प्रथम

सीतसर के सिकंदर अब विधानसभा में देंगे उद्बोधन, जिले में रहे प्रथम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : दीपसर गांव के किसान परिवार के बेटे सिकंदर सिंह अब राजस्थान विधानसभा में उद्बोधन देंगे। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीतसर के इस विद्यार्थी ने प्रबल कार्यक्रम में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

सिकंदर सिंह दीपसर निवासी बलूसिंह के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया। जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने के बाद अब उन्हें राजस्थान विधानसभा में अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

विद्यालय में किया सम्मान

सिकंदर की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य रामदेव सिंह डूडी की अध्यक्षता में हुए समारोह में रेवंतराम डूडी ने सिकंदर को 2100 रुपए नकद और कंबल भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षकों ने इस सफलता पर खुशी जताई और विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गांव के विद्यार्थियों को मिलेगी प्रेरणा

सिकंदर की सफलता से दीपसर गांव, सुलखनिया ग्राम पंचायत और विद्यालय का मान बढ़ा है। ग्रामीण परिवेश में रहकर जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करना अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है। विद्यालय स्टाफ ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थी की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin