लोहिया कॉलेज चूरू ने राजलदेसर को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
23वीं अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन चार टीमों ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू की टीम ने 23वीं अंतर महाविद्यालय क्रिकेट पुरुष प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में राजकीय महाविद्यालय राजलदेसर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की आठ टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय लोहिया महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. संजय कस्वां ने बताया कि उद्घाटन मुकाबले में चूरू की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए राजकीय महाविद्यालय राजलदेसर को पराजित किया।
ये चार टीमें पहुंचीं सेमीफाइनल में
प्रतियोगिता के पहले दिन राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू, राजकीय महाविद्यालय सुजानगढ़, सुभाष चंद्र बोस कॉलेज साहवा और भारती विद्या पीठ राजलदेसर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब इन टीमों के बीच अगले दौर में मुकाबले होंगे।
शिक्षकों और सहयोगियों ने संभाली जिम्मेदारी
आयोजन के दौरान डॉ. विनीत ढाका, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. लालचंद चाहर और डॉ. संदीप कुमार सुंडा सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अजय बाबल, सुनील कुमार धवल, सुनील फगेड़िया और धनसिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहीं अविनाश माहिच, वीरेंद्र विजय और योगेश कुमार सहित अन्य सहयोगियों ने आयोजन में योगदान दिया।
प्रतियोगिता से महाविद्यालयों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। पहले दिन चार टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2471786


