[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में 60 फीट के रावण का होगा दहन:तीन दिन की मेहनत से हुआ तैयार, बागला खेल मैदान में जुटेंगे लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में 60 फीट के रावण का होगा दहन:तीन दिन की मेहनत से हुआ तैयार, बागला खेल मैदान में जुटेंगे लोग

चूरू में 60 फीट के रावण का होगा दहन:तीन दिन की मेहनत से हुआ तैयार, बागला खेल मैदान में जुटेंगे लोग

चूरू : चूरू के बागला खेल मैदान में मंगलवार को दशहरा पर्व पर रावण दहन होगा। शाम साढ़े छह बजे 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हैं। नगर परिषद ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि रावण का पुतला 60 फीट ऊंचा है। इसे आकर्षक बनाने के लिए रंग-बिरंगी कागज की पन्नियों का इस्तेमाल किया गया है।

कारीगरों ने बागला खेल मैदान में तीन दिन की मेहनत से इस पुतले को तैयार किया है। उन्होंने बारीकी से काम करते हुए इसे अंतिम रूप दिया है। रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय गोयनका, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा और भाजपा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ सहित अन्य अतिथि करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin