किराना व्यापारी के घर से नकदी और जेवर चोरी:दुकान पर 6 साल से काम कर रहा असम का युवक फरार, पुलिस ने जांच शुरू की
किराना व्यापारी के घर से नकदी और जेवर चोरी:दुकान पर 6 साल से काम कर रहा असम का युवक फरार, पुलिस ने जांच शुरू की
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में दुकान और घर पर काम करने वाले युवक ने घर से नकदी और सोने के जेवर चुरा लिया। चोरी के बाद युवक दुकान पर पहुंचा, दुकान का सामान जमाया और मालिक को फोन करने के बाद चोरी के जेवर और 8 लाख नकदी लेकर फरार हो गया।
घटना कस्बे के चूड़ीवालों के बाजार में किराना व्यापारी के घर में गुरुवार दोपहर की है। आरोपी युवक व्यापारी की दुकान और घर पर पिछले छह साल से काम करता था। युवक की पहचान असम के विश्वनाथ चाराली निवासी लखन सोना के रूप में हुई है। व्यापारी के मौसेरे भाई ने स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
6 साल से काम करता था, घर पर ही रहता था
मिली जानकारी के अनुसार, चूड़ीवालों के बाजार में किराना व्यापारी अमित कुमार पारीक की दुकान है। दुकान से डेढ़ किमी दूर घर है। दुकान और घर पर असम के विश्वनाथ चाराली निवासी लखन सोना पिछले छह सालों से काम कर रहा था। वो दुकान पर काम करने के साथ व्यापारी के घर पर ही रहता और खाना खाता था। दुकान और घर के बीच करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी है। घर पर दुकान के सामान का गोदाम होने के कारण युवक का दिनभर घर आना-जाना लगा रहता था।
दूसरे फ्लोर के कमरे से नकदी और जेवर चुराए
व्यापारी अमित पारीक ने बताया- वो गुरुवार को व्यापारिक कार्य से बेंगलुरु गया हुआ था, जबकि उनके पिता श्रीनिवास दुकान पर मौजूद थे। व्यापारी की पत्नी की इन दिनों घर के निचले फ्लोर पर थी। इसी दौरान युवक दुकान का सामान लाने घर के दूसरे फ्लोर पर बने कमरे में पहुंचा और वहां रखी अलमारी से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए।
अलमारी में करीब 8 लाख रुपए नकद, सोने की रखड़ी, तागड़ी, छोटा हार, मंगलसूत्र और तीन सोने की अंगूठियों सहित करीब 200 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। इसके अलावा चांदी के 50 से 60 सिक्के, चांदी की बिछुड़ी और अन्य सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है।
बड़े थैले में दुकान पर लेकर गया
जानकारी के अनुसार, लखन दुकान का सामान ले जाने के बहाने चोरी का सामान कपड़े के बड़े थैले में डालकर दुकान पर ले आया। इसके बाद उसने दुकान का सामान रैक में जमा दिया और चोरी का सामान थैले सहित दुकान में ही रख दिया। फिर उसने बेंगलुरु से लौट रहे व्यापारी अमित पारीक को फोन कर उनके लक्ष्मणगढ़ पहुंचने का समय पूछा। व्यापारी ने करीब आधे घंटे में पहुंचने की बात कही तो युवक शौच जाने का बहाना बनाकर दुकान से निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
काफी देर तक युवक के नहीं लौटने पर व्यापारी के पिता ने अमित पारीक को इसकी सूचना दी। इसके बाद अमित ने अपने मौसेरे भाई मनीष पारीक को घर जाकर अलमारी और अन्य सामान संभालने के लिए कहा। घर पहुंचकर जांच करने पर दूसरे फ्लोर पर स्थित कमरे की अलमारी खुली मिली और उसमें रखा सामान गायब पाया गया।
शाम को अमित पारीक के लक्ष्मणगढ़ पहुंचने के बाद युवक की आसपास तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। चोरी की जानकारी मिलने पर अमित पारीक के मौसेरे भाई मनीष पारीक ने स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार युवक की तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454452


