[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 121 आंगनबाड़ी केंद्रों की ECCE बैठक हुई:बच्चों के सर्वांगीण विकास पर की चर्चा, कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 121 आंगनबाड़ी केंद्रों की ECCE बैठक हुई:बच्चों के सर्वांगीण विकास पर की चर्चा, कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग

नीमकाथाना में 121 आंगनबाड़ी केंद्रों की ECCE बैठक हुई:बच्चों के सर्वांगीण विकास पर की चर्चा, कार्यकर्ताओं को दी ट्रेनिंग

नीमकाथाना : नीमकाथाना में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 121 आंगनबाड़ी केंद्रों की दूसरी त्रैमासिक ECCE बैठक की। यह बैठक पाटन, भूदोली, गोडावास और माउंडा खुर्द सेक्टर के केंद्रों की थी। माउंडा खुर्द में हुई बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ संजय चेतानी ने की। महिला पर्यवेक्षक बबीता कुमावत और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें शामिल थीं।

सामाजिक-भावनात्मक विकास पर चर्चा हुई

बैठक का मकसद 3 से 6 साल के बच्चों का सर्वांगीण विकास और अच्छी पूर्व-प्राथमिक शिक्षा था। इसमें बच्चों के भाषाई विकास, ध्वनि पहचान, शुरुआती लेखन और सामाजिक-भावनात्मक विकास पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को कहानी, बालगीत, कविता और खेल आधारित शिक्षण के तरीके सिखाए गए।

उन्हें स्थानीय और कम लागत वाली शिक्षण सामग्री बनाने के तरीके भी बताए गए। सीडीपीओ संजय चेतानी ने कहा कि बचपन बच्चों के विकास की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुरक्षित, आनंदपूर्ण माहौल बनाकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker