वर्चस्व की लड़ाई में हुआ था तस्कर संदीप का मर्डर:मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार; पुलिस से बचने के लिए दीवार कूदे तो पैर टूटे
वर्चस्व की लड़ाई में हुआ था तस्कर संदीप का मर्डर:मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार; पुलिस से बचने के लिए दीवार कूदे तो पैर टूटे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में 8 अक्टूबर को एमडी तस्कर संदीप पिलानियां हत्याकांड के मास्टरमाइंड पोलक सहित तीन आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संदीप और पोलक के बीच लंबे समय से तस्करी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी।
सीओ राजेश कुमार ढाका ने बताया- मास्टरमाइंड पोलक (30) पुत्र बनवारीलाल जाट निवासी भढाढर और उसके दो साथी नीतीश उर्फ वीरू (21) पुत्र सुभाष बाजिया निवासी चैलासी और अरबाज खान (24) पुत्र असलम खान निवासी अठवास मर्डर के बाद फरारी काटने के लिए शिमला चले गए थे। तीनों बदमाश अपने एक दर्जन साथियों के साथ फरारी काट रहे थे। वहां से वापस लौटने के बाद आरोपी गुरुग्राम आए।
इस दौरान पोलक और उसके दो साथी पुलिस से बचने के लिए दीवार कूदने लगे तो तीनों के पैर टूट गए। इसमें दो आरोपियों का सीकर के एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ धोद राजेश कुमार ढाका ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया।

250 सीसीटीवी और 2 हजार किलोमीटर पीछाकर पुलिस ने पकड़ा
सीओ राजेश कुमार ढाका ने बताया- आरोपियों का पीछा कर रही पुलिस टीम करीब 250 सीसीटीवी फुटेज और 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करने के बाद आरोपियों तक पहुंच गई थी। गुरुग्राम में पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने एक दीवार कूदने की कोशिश की। इसके चलते तीनों आरोपियों के पैर टूट गए।
वहीं इस घटना का मास्टरमाइंड पोलक है। इससे पहले मामले में एक अन्य आरोपी और नाबालिग भी पकड़ा जा चुका है। फिलहाल अभी भी मामले में एक हिस्ट्रीशीटर सहित कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।


एमडी तस्करी करते हैं दोनों ग्रुप, चल रही वर्चस्व की लड़ाई
मामले में अभी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र महला सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया कि संदीप पिलानियां ग्रुप और पोलक का ग्रुप सीकर में एमडी की तस्करी करते हैं। इसे लेकर दोनों के ग्रुप के बीच कई बार कहासुनी भी हुई। इसी दौरान 8 अक्टूबर की रात जब संदीप अपने साथियों के साथ जब पेट्रोल डलवाने के लिए रसीदपुरा की तरफ गया तो वहां पोलक और उसके साथियों ने पहले संदीप की गाड़ी को अपनी गाड़ियों से टक्कर मारी। इसके बाद फावड़े से उसका मर्डर कर दिया था।
इसके बाद संदीप के शव को एक खेत में डालकर वहां से चले गए थे। घटना में संदीप का साथी आनंद घायल हो गया था। आरोपी की गिरफ्तारी में CI पवन कुमार चौबे, DST प्रभारी वीरेंद्र सिंह, ASI संत कुमार, हेड कॉन्स्टेबल दुर्गाराम, विकास कुमार सदर थाना, DST विकास कुमार, DST कॉन्स्टेबल हरीश, DST कॉन्स्टेबल जयसिंह सदर पुलिस थाने के कॉन्स्टेबल अनिल, खेमचंद और विजयपाल की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454303
