चिड़ावा रामलीला में बेटी बचाओं का संदेश:राम विवाह मंचन में 7 वचनों के बाद आठवा वचन कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लिया
चिड़ावा रामलीला में बेटी बचाओं का संदेश:राम विवाह मंचन में 7 वचनों के बाद आठवा वचन कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लिया
चिड़ावा : चिड़ावा में चल रही रामलीला के चौथे दिन राम विवाह का मंचन हुआ। इस दौरान विवाह के सात वचनों के साथ आठवां वचन कन्या भ्रूण हत्या न करने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया।
राम के धनुष तोड़ने की खबर मिलते ही महाराज दशरथ भरत और शत्रुघ्न के साथ बारात लेकर रवाना हुए। डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया के घर से निकली बारात में ढोल-बाजे पर नाचते राजकुमार, गुरु वशिष्ठ, दशरथ, राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और पुरवासी शामिल थे। रामलीला स्थल पर सीता की माता और जनक ने परिवार सहित बारात का स्वागत किया।
लीला में पंकज वर्मा राम, सुनील महारानियां सीता, मयंक शर्मा भरत, कृष्णा सेन लक्ष्मण और महेश शर्मा धन्ना दशरथ बने। रामलीला परिषद अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया और कोषाध्यक्ष सुरेश डालमिया ने बताया कि गुरुवार को राम-निषाद मिलन और भरत मिलाप की लीला होगी। शुक्रवार को शूर्पणखा प्रसंग और सीता हरण का मंचन किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2451520


