दिव्यांश राठौड़ ने एथलेटिक्स में जीते 3 पदक:लंबी कूद-त्रिकूद में सिल्वर, ऊंची कूद में ब्रॉन्ज मेडल; सीकर में हुई प्रतियोगिता में किया प्रदर्शन
दिव्यांश राठौड़ ने एथलेटिक्स में जीते 3 पदक:लंबी कूद-त्रिकूद में सिल्वर, ऊंची कूद में ब्रॉन्ज मेडल; सीकर में हुई प्रतियोगिता में किया प्रदर्शन
फतेहपुर : सीकर जिले के फतेहपुर में हुई 70वीं जिला स्तरीय छात्र 19 वर्ष एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिव्यांश सिंह राठौड़ ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रिंस ग्लोबल स्कूल पीडीए के छात्र दिव्यांश ने तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने लंबी कूद और त्रिकूद में सिल्वर मेडल जीता। इसके साथ ही, ऊंची कूद में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया।
दिव्यांश के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण शहीद भंवर सिंह चौधरी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, बीबीपुर को उपविजेता की ट्रॉफी मिली। नरबदखेड़ा निवासी दिव्यांश की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दिव्यांश के पिता पंचम सिंह राठौड़ और माता भगवती राठौड़ ने बेटे की सफलता पर गर्व जताया। स्कूल प्रबंधन और टीचर्स ने भी उन्हें बधाई दी। दिव्यांश की यह जीत अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है, जो बताती है कि मेहनत और लगन से लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450867


