यूडीएच मंत्री के बेटे ने निर्दलीय नामांकन भरा:जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी के पास 80 करोड़ की संपत्ति; पाली में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द
यूडीएच मंत्री के बेटे ने निर्दलीय नामांकन भरा:जोधपुर में भाजपा प्रत्याशी के पास 80 करोड़ की संपत्ति; पाली में कांग्रेस प्रत्याशी का पर्चा रद्द
श्रीमाधोपुर : राजस्थान में दूसरे चरण में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए 13 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो गए हैं। सीकर की श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने बुधवार को निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।
पाली जिला परिषद चुनाव में वार्ड संख्या 21 से भाजपा प्रत्याशी ममता राजपुरोहित की निर्विरोध जीत तय है। उनके सामने कांग्रेस की ममता देवी ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के दौरान उनका नामांकन खारिज हो गया। जोधपुर में कांग्रेस के एक और आरएलपी के 2 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हो गए।
जोधपुर में भाजपा से जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 से सदस्य का चुनाव लड़ रहे चेलाराम मुंडन के पास 80 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति है। मंत्री के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने कहा- कार्यकर्ताओं में स्थानीय नेताओं से नाराजगी, वे नहीं चाहते थे भाजपा से टिकट लूं। इसके चलते निर्दलीय नामांकन भरने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा- मंत्री झाबर सिंह खर्रा से क्षेत्र में कोई नाराजगी नहीं है। उनके काम से सभी संतुष्ट हैं। उनके मंत्री बनने के बाद श्रीमाधोपुर में पार्टी के कर्ता-धर्ताओं से नाराजगी है। हम भाजपा के हैं और भाजपा में ही रहेंगे, लेकिन मौजूदा स्थानीय नेतृत्व से संतुष्ट नहीं है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450868


