[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना के नमन भार्गव ने कराटे में जीता ब्रॉन्ज:श्रीगंगानगर में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, जिला कलेक्टर ने किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना के नमन भार्गव ने कराटे में जीता ब्रॉन्ज:श्रीगंगानगर में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, जिला कलेक्टर ने किया सम्मान

सिंघाना के नमन भार्गव ने कराटे में जीता ब्रॉन्ज:श्रीगंगानगर में हुई थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, जिला कलेक्टर ने किया सम्मान

सिंघाना : सिंघाना के खिलाड़ी नमन भार्गव ने राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज पदक जीता है। बुधवार को जिला कलेक्टर ने खिलाड़ी का पदक जीतने पर सम्मान किया। कोच अभिषेक राजोरा ने बताया- सिंघाना निवासी नमन भार्गव पुत्र दिनेश कुमार भार्गव ने 70वीं एसजीएफआई राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2026 में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ये प्रतियोगिता 30 सितंबर से 7 अक्टूबर तक श्रीगंगानगर में हुई थी। इसमें नमन भार्गव ने अंडर-17 आयु वर्ग के 62 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने नमन भार्गव को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी खेल उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ी नमन भार्गव की इस सफलता से उनके परिवार, स्कूल, ऐरावत मार्शल आर्ट पूरे सिंघाना क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

संस्थान के कोच एवं सीईओ सेंसई अभिषेक कुमार ने खिलाड़ी नमन को बधाई देते हुए कहा कि ये उपलब्धि खिलाड़ी की मेहनत, लगन, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नमन भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिंघाना और झुंझुनूं जिले का नाम रोशन करेंगे। वो लगातार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर रहे है और खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेह प्रदर्शन करने के लिए प्रशिक्षित कर रहा है। इस दौरान कलेक्टर गर्ग ने युवाओं को खेलों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker