झुंझुनूं में अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई, 20 वाहनों के चालान
रोड नंबर एक पर रोडवेज बस डिपो से कलेक्ट्रेट सर्किल तक हटवाया अस्थायी अतिक्रमण, व्यापारियों को दी हिदायत
झुंझुनूं : शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए यातायात पुलिस ने बुधवार को रोड नंबर एक पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। रोडवेज बस डिपो से कलेक्ट्रेट सर्किल तक चलाए गए अभियान के दौरान अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के चालान किए गए।
जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और शहर वृत्ताधिकारी गोपाल सिंह ढाका के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी पुलिस निरीक्षक कस्तूर वर्मा ने पुलिस जाब्ते के साथ कार्रवाई की।
इस दौरान सड़क पर सामान रखकर, वाहन खड़े कर और अस्थायी पंडाल लगाकर यातायात बाधित करने वालों को समझाइश दी गई। दुकानदारों और अन्य व्यवसायियों से अतिक्रमण हटाने तथा सड़क को आवागमन के लिए खुला रखने की अपील की गई। नगर परिषद के सामने आभूषण कारोबारियों की ओर से लगाए गए पंडालों को भी हटाने के लिए समझाया गया।
पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 20 वाहनों के चालान किए। वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े नहीं करने की हिदायत दी गई।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन और व्यापारियों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450819


