दिल्ली में आंदोलनकारी छात्र-छात्राओं से कथित मारपीट के खिलाफ कांग्रेस ने जताया रोष
जिला कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान बोले - शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस की कथित मारपीट के मामले में चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जमील चौहान ने रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले युवाओं के साथ ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।
चौहान ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एनएसयूआई के पदाधिकारियों और घायल आंदोलनकारी युवाओं के साथ प्रेसवार्ता कर उनके साथ हुई कथित ज्यादती का मामला उठाया। प्रेसवार्ता में एक प्रदर्शनकारी समर्थ ने बताया कि वे 4 अक्टूबर से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और 5 अक्टूबर को उन्हें हिरासत में लिया गया।
समर्थ के अनुसार, उन्हें संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया, जहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में उन्हें दूसरे रास्ते से ले जाते समय भी एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की। समर्थ ने अपने साथी धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी आरोप लगाए।
चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार की घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2450716


