नहर बचाओ सत्याग्रह: बिसाऊ तहसील पर 16 अक्टूबर को धरना देंगे किसान
नहर बचाओ सत्याग्रह: बिसाऊ तहसील पर 16 अक्टूबर को धरना देंगे किसान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : यमुना जल समझौता 1994 लागू करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे बिसाऊ तहसील मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
किसान सभा के तहसील महासचिव कॉमरेड संदीप सर्वा ने बताया कि नहर बचाओ सत्याग्रह आंदोलन के तहत जिले की विभिन्न तहसीलों में धरने देकर यमुना जल समझौता लागू करने की मांग उठाई जा रही है। इसी क्रम में बिसाऊ तहसील मुख्यालय पर भी धरना आयोजित किया जाएगा।
सर्वा ने कहा कि वर्ष 1994 के यमुना जल समझौते के अनुसार शेखावाटी के झुंझुनूं, सीकर और चूरू जिलों को पेयजल और सिंचाई के लिए यमुना का पानी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने समझौते को तत्काल लागू करने तथा बिसाऊ तहसील के सभी गांवों को योजना में शामिल कर किसानों और आमजन को पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने बताया कि धरने के माध्यम से सरकार का ध्यान क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की जरूरत की ओर आकर्षित किया जाएगा। इसमें किसान सभा के जिला पदाधिकारी और स्थानीय किसान शामिल होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450691


