श्रीमाधोपुर पंचायत समिति चुनाव; पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन:नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर, 28 अक्टूबर को होगी वोटिंग
श्रीमाधोपुर पंचायत समिति चुनाव; पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन:नामांकन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर, 28 अक्टूबर को होगी वोटिंग
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर पंचायत समिति सदस्य पदों के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गए। हालांकि, पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। यह प्रक्रिया श्रीमाधोपुर के उपखंड अधिकारी कार्यालय में चल रही है।
चुनाव अधिकारी सौरभ भाम्बु ने बताया कि उम्मीदवार रोज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नामांकन भरने वालों की संख्या बढ़ेगी।
श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के 23 सदस्य पदों के लिए 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सही तरीके से कराने की तैयारी की है। श्रीमाधोपुर की 28 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के चुनाव 30 अक्टूबर को होंगे। इनके लिए नामांकन की आखिरी तारीख और नाम वापसी 29 अक्टूबर को रहेगी। वोटिंग के दिन देर रात तक नतीजे आ जाएंगे। श्रीमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति क्षेत्र में 23 पंचायत समिति सदस्य और 28 सरपंच चुने जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2448635

