लोन फोरक्लोजर के चक्कर में सरकारी-कर्मचारी के साथ साइबर ठगी:ऑनलाइन एप से लिया था लोन, बकाया 1.25 लाख के बदले 7.50 लाख ट्रांसफर करवाए
लोन फोरक्लोजर के चक्कर में सरकारी-कर्मचारी के साथ साइबर ठगी:ऑनलाइन एप से लिया था लोन, बकाया 1.25 लाख के बदले 7.50 लाख ट्रांसफर करवाए
सीकर : सीकर में सरकारी कर्मचारी ने लोन फोरक्लोजर के चक्कर में 6 गुना ज्यादा पैसे गंवा दिए। साइबर ठगों ने सरकारी कर्मचारी से बकाया 1.25 लाख के बदले 7.50 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। मामले में साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
ऑनलाइन एप से लिया था एडवांस सैलरी लोन
साइबर थाना पुलिस में पीड़ित राहुल मीणा ने शिकायत दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार राहुल ने ऑनलाइन एप से एडवांस सैलरी लोन लिया था। जिसके 1.25 लाख रुपए बकाया थे। ऐसे में वह बकाया राशि चुकाने के लिए गूगल पर उस एप के लोन-फोरक्लोजर के बारे में सर्च करने लगा।
यहीं से साइबर ठगों ने राहुल को निशाना बना लिया। ठगों ने राहुल को लिमिट बढ़ने जैसे लालच देकर 7.50 लाख रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। इसके बावजूद भी साइबर ठग 1 लाख रुपए की डिमांड और कर रहे थे।
शक होने पर की शिकायत
ऐसे में सरकारी कर्मचारी राहुल को शक हो गया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए। उन्होंने इसकी साइबर पोर्टल पर शिकायत की।
साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ। अब पुलिस मुकदमे की जांच कर रही है। जिन बैंक अकाउंट में साइबर ठगों ने सरकारी कर्मचारी राहुल से रुपए ट्रांसफर करवाए। उनके आधार पर अब साइबर थाना पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।
साइबर थाना पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों में ऑफिशियल वेबसाइट या पोर्टल के जरिए भुगतान करें या कंपनी के किसी प्रतिनिधि के जरिए भुगतान करें। जिससे कि आप साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2446319

