[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा:सिर पर कलश लेकर चली महिलाएं, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा:सिर पर कलश लेकर चली महिलाएं, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली शोभायात्रा:सिर पर कलश लेकर चली महिलाएं, झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

लक्ष्मणगढ़ : अग्रवाल समाज के प्रणेता महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर रविवार को लक्ष्मणगढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नवीन अग्रवाल भवन में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा रवाना हुई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इसमें भजन मंडली, अंग्रेजी बैंड, धार्मिक झांकियां, घोड़े-रथ आकर्षण का केंद्र रहे।

कार्यक्रम के संयोजक संदीप बजाज की अगुवाई में निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया तथा रथ में विराजमान महाराजा अग्रसेन जी की आरती उतारी गई।

अग्रवाल समाज की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में शामिल हुईं। शोभायात्रा में शिवजी परिवार की झांकी के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को आकर्षित किया। कठपुतली नृत्य, भजन गाते श्रद्धालु और शाही घोड़ों के साथ निकला रथ भी आकर्षण का केंद्र रहा।

इस दौरान नगरपालिका के चेयरमैन संजीव निठारवाल, पार्षद सुभाष पारीक, पूर्व पार्षद पवन बुटोलिया, राकेश मिश्रा सहित प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker