मिड-डे मील में छिपकली आई, 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ी:107 छात्रों ने खाना खाया था; सीबीईओ बोले- निर्देश मिलने पर कार्रवाई होगी
मिड-डे मील में छिपकली आई, 60 बच्चों की तबीयत बिगड़ी:107 छात्रों ने खाना खाया था; सीबीईओ बोले- निर्देश मिलने पर कार्रवाई होगी
सुजानगढ़ : चूरू के सुजानगढ़ क्षेत्र के सुरवास सरकारी स्कूल में मिड-डे मील में छिपकली आ गई। खाना खाने के बाद करीब 60 बच्चों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई। सभी को राजकीय बगड़िया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। सूचना के बाद मौके पर तहसीलदार अर्जुनलाल और सीबीईओ रणजीत भींचर भी अस्पताल पहुंचे। घटना सुबह 11 बजे की सुरवास राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल की है।
टीचर प्रियंका ने बताया- मिड-डे मील में सभी बच्चें खाना खा रहे थे। खाना डालते समय एक बच्चे की प्लेट में छिपकली का बच्चा आ गया। छिपकली का बच्चा आने के बाद सभी छात्रों में डर का माहौल बैठ गया। सभी को राजकीय बगड़िया अस्पताल लाया गया। सभी छात्र सुरक्षित है।
सीबीईओ रणजीत सिंह भींचर ने बताया- कक्षा एक से आठ तक के 107 बच्चों ने मिड डे मील खाया था। जिनमें से 60 बच्चों का हॉस्पिटल में इलाज करवाया गया। उन्होंने कहा मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना से दी गई है। निर्देश मिले तो मामले की जांच करवाई जाएगी।
बगड़िया हॉस्पिटल के पीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम करवा ने बताया- 57 बच्चों का प्राथमिक इलाज कर छुट्टी दे दी है। 3 बच्चों का इलाज जारी है। कोई गंभीर मामल नहीं है।
देखें PHOTOS-



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2442604

