पलसाना सरस डेयरी में दूध पर 2 रुपए बोनस बंद:कल से लागू होगा फैसला, 30 हजार पशुपालकों पर पड़ेगा असर
पलसाना सरस डेयरी में दूध पर 2 रुपए बोनस बंद:कल से लागू होगा फैसला, 30 हजार पशुपालकों पर पड़ेगा असर
पलसाना : पलसाना सरस डेयरी में दूध पर दिया जा रहा 2 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त बोनस 11 अक्टूबर से बंद किया जाएगा। डेयरी प्रबंधन के इस फैसले से क्षेत्र के करीब 30 हजार किसानों और पशुपालकों पर आर्थिक असर पड़ने की आशंका है। वहीं, बोनस बंद होने से डेयरी में दूध की आवक प्रभावित होने की संभावना भी जताई जा रही है।
इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि ऑफ सीजन के दौरान पलसाना डेयरी में प्रतिदिन दूध की आवक घटकर 35 से 40 हजार लीटर रह जाती है। इसे देखते हुए संचालक मंडल ने 11 अगस्त को हुई बैठक में 21 अगस्त से दूध पर 2 रुपए प्रति लीटर अतिरिक्त बोनस देने का निर्णय लिया था। अब यह बोनस 11 अक्टूबर से बंद किया जा रहा है।
त्योहारों के सीजन में पशु चारे और अन्य पशु आहार की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच बोनस बंद होने से पशुपालकों की आय पर असर पड़ सकता है। इससे कुछ पशुपालक निजी डेयरियों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे सरस डेयरी में दूध की आवक और कारोबार प्रभावित होने की आशंका है।
इस दौरान डेयरी चेयरमैन जीताराम मील ने कहा कि बोनस मूल्य घटाने के संबंध में एमडी ने उनसे बातचीत नहीं की। उनका कहना है कि त्योहारों के सीजन में बोनस बंद करने का फैसला किसानों और उपभोक्ताओं के हितों पर असर डाल सकता है। इससे डेयरी का कारोबार भी प्रभावित हो सकता है।
डेयरी एमडी कपिल स्वामी ने कहा कि दूध का बोनस मूल्य घटाने का निर्णय डेयरी के हित को देखते हुए लिया गया है। इस संबंध में किसानों से भी बातचीत की गई थी। वहीं, दूध परिवहन टेंडर सहित अन्य आरोपों के बारे में उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही।
डेयरी में प्रतिदिन करीब 55 हजार लीटर दूध की खरीद होती है। राज्य सरकार की ओर से भी 5 रुपए प्रति लीटर बोनस दिया जाता है। ऐसे में अतिरिक्त 2 रुपए का बोनस बंद होने से पशुपालकों को मिलने वाली राशि में कमी आएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2442067


