[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में गहने-नगदी लेकर 5 बच्चों की मां लापता:अब मोबाइल भी स्विच ऑफ,दुकान पर सामान लेने गई 15 साल की नाबालिग भी गायब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में गहने-नगदी लेकर 5 बच्चों की मां लापता:अब मोबाइल भी स्विच ऑफ,दुकान पर सामान लेने गई 15 साल की नाबालिग भी गायब

सीकर में गहने-नगदी लेकर 5 बच्चों की मां लापता:अब मोबाइल भी स्विच ऑफ,दुकान पर सामान लेने गई 15 साल की नाबालिग भी गायब

सीकर : सीकर में गहने और नगदी लेकर 5 बच्चों की मां के लापता होने का मामला सामने आया है। 36 साल की महिला का मोबाइल भी बंद आ रहा है, वहीं 15 साल की नाबालिग भी गायब हो गई है। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि महिला के साथ उसके 5 बच्चे भी हैं। 5 अक्टूबर की दोपहर को उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। उसकी पत्नी घर से जाने से पहले 1.30 लाख रुपए नगद और जेवरात भी अपने साथ लेकर चली गई। महिला के पास एक मोबाइल है जिसके दोनों नंबर भी अब लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

15 साल की नाबालिग लापता

इसी तरह 15 साल की नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 8 अक्टूबर की दोपहर करीब 1:30 बजे उनकी बेटी घर से पास में स्थित दुकान पर कोई सामान लाने के लिए गई थी। जो काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद बेटी की काफी तलाश की गई लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया।

नाबालिग की मां ने तीन लोगों पर शक जताते हुए बताया है कि यह तीनों लोग उनकी नाबालिग बेटी की किसी से फोन पर बात करवाते थे। ऐसे में अंदेशा है कि इन्होंने ही नाबालिग का किडनैप करवाया है।

Related Articles