[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोड़ी ग्राम की आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों का मामला:राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई, दरवाजों को किया सील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

टोड़ी ग्राम की आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों का मामला:राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई, दरवाजों को किया सील

टोड़ी ग्राम की आवासीय कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों का मामला:राजस्व विभाग की टीम की कार्रवाई, दरवाजों को किया सील

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे के निकट ग्राम टोड़ी में आवासीय कॉलोनी की आड़ में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने के मामले में जिला प्रशासन ने देर शाम को कार्रवाई की है। कलेक्टर अरुण गर्ग के निर्देश पर तहसीलदार नारायण राम दइया के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किए जा रहे दरवाजों को बंद करवाकर सील लगा दी।

कार्रवाई के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि ग्राम टोड़ी की संबंधित भूमि पर आवासीय कॉलोनी की आड़ में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने की शिकायत जिला प्रशासन को मिली थी।

टीम के अधिकारियों ने गेट को सील किया।
टीम के अधिकारियों ने गेट को सील किया।

अधिकारियों ने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार उक्त स्थान पर कृषि यंत्रों के निर्माण और भंडारण सहित अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के कारण क्षेत्र में वाहनों का लगातार आवाजाही होती है, जिससे आसपास रहने वाले कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तहसीलदार गुढ़ागौड़जी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसीलदार नारायण राम दइया के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संबंधित स्थल का निरीक्षण कर व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग किए जा रहे दरवाजों को बंद करवाकर सील कर दिया।

मौके पर राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।
मौके पर राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

प्रशासनिक टीम रही मौजूद

कार्रवाई के दौरान सीआई इंद्रप्रकाश यादव, गिरदावर रामस्वरूप झाझड़िया, पटवारी बाबूलाल खैरवा सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए जाने के बाद संबंधित स्थल पर दरवाजे सील किए गए हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य आवासीय क्षेत्र में गतिविधियों से उत्पन्न हो रही परेशानी को रोकना बताया जा रहा है।

Related Articles