सिहोड़ को बबाई में शामिल करने का मामला:राजीविका महिला कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
सिहोड़ को बबाई में शामिल करने का मामला:राजीविका महिला कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
बबाई : सिहोड़ ग्राम पंचायत को बबाई पंचायत समिति में शामिल करने के प्रस्ताव के खिलाफ राजीविका महिला कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सिहोड़ पंचायत को बबाई में शामिल न कर खेतड़ी पंचायत समिति में पहले की तरह ही रखा जाए।
इस संबंध में राजीविका कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सिहोड़ पंचायत को बबाई पंचायत समिति में शामिल करने से आम लोगों को काम कराने में दिक्कत होती है। योजनाओं, प्रमाण पत्रों और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए उन्हें ज्यादा दूर जाना पड़ता है।
इससे राजीविका महिला कर्मचारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कहा कि सिहोड़ को बबाई पंचायत समिति में शामिल करने से प्रशासनिक दिक्कतें बढ़ेंगी। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजीविका कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2442053


