[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायती राज चुनाव में यशवर्धन सिंह शेखावत को सौंपी जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायती राज चुनाव में यशवर्धन सिंह शेखावत को सौंपी जिम्मेदारी

श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समितियों के समन्वयक नियुक्त, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी तैयारियों पर करेंगे काम

झुंझुनूं : राजस्थान में पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झुंझुनूं निवासी कांग्रेस प्रवक्ता यशवर्धन सिंह शेखावत को बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समितियों का समन्वयक नियुक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 8 अक्टूबर को जारी सूची में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

नियुक्ति पर यशवर्धन सिंह शेखावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक अनुशासन के साथ करेंगे।

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ पंचायती राज चुनाव में संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की बुनियाद हैं और ग्रामीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समिति क्षेत्रों में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। साथ ही, चुनाव की तैयारियों और रणनीति को लेकर भी कार्य किया जाएगा।

शेखावत ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों के साथ चुनाव में पार्टी की भागीदारी को मजबूत बनाने की बात कही। उनकी नियुक्ति को आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारियों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles